अपराध के खबरें

जीविका दीदियों समेत दर्जनों भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की राजद की सदस्यता

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय) 

मिथिला हिन्दी न्यूज़  - दलसिंहसराय शहर के जेपी नगर में राजद नेता रमेश सिंह के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर ने दर्जनों जीविका दीदियों समेत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान जानकारी देते हुए राजद प्रदेश सचिव चन्दन प्रसाद एवं जिला प्रधान महासचिव देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में नगर व प्रखंड के सभी पंचायतों में राजद के नये सदस्य बनाये जा रहे हैं। दलसिंहसराय राजद मीडिया प्रभारी ने सूची जारी कर बताया कि आज पूनम देवी, अनिता देवी, मंजुला देवी, मिथिलेश देवी, जमुना देवी, हरेकृष्ण सहनी, पवन सहनी, लौलीन सहनी, अरूण दास, सुलेखा देवी, सुनिता देवी, वृहस्पति देवी, रामबहादुर राय, रामभरोस राय समेत दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर राजद नेता अशोक सिंह रामउदय राय पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र राय देवदत्त राय सन्नी सम्राट जितेंद्र मालाकार शशिरंजन आदि राजद नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live