अपराध के खबरें

दलसिंहसराय आरo बीo कॉलेज एन.एस.एस. इकाई द्वारा किया गया मास्क वितरण


तुफैल अहमद (तुफैल अहमद) 
मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय) - आज शनिवार को आरo बीo कॉलेज दलसिंहसराय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम गौसपुर के वार्ड संख्या 10 में कोरोना संक्रमण से बचाब हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही साथ लोगों को इससे बचने के तरीकों की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों के बीच बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा मास्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आर.बी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजकिशोर राम के नेतृत्व में चलाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार सहित अन्य कई छात्रों ने भाग लिया। मौके पर वार्ड सदस्य उमेश पासवान के अलावा मुकेश पासवान प्रमोद पासवान अमरनाथ पासवान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live