अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 21 सितंबर 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

21/09/2021, मंगलवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

प्रतिपदा तिथि रा शे 05:17 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रा शे 05:47 तक, उपरांत रेवती नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:58, सूर्यास्त 06:02,
दिन का राहू काल - दि 07:27 से 08:58 तक, इसके बाद दि 01:31 से 03:02 तक।

आज - महालयारंभ:, पितृपक्षीयतर्पण पार्वणरंभ, प्रतिपदा एकोदिष्ट।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
आज दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक रहेगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।

वृषभ
दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। मनमर्जी तरीके से कार्य न करें।

मिथुन
स्वयं का प्रभाव व अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का पल रहेगा। लेकिन कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों से मनमुटाव होने की स्थिति बनेगी।

कर्क
आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश और बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना के बीच उपहार पा सकते हैं।

 सिंह
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनो को अपमानित होना पड़ सकता है।

 कन्या
दिन शुभ है। आपकी कामना पूरी होगी। कामकाज में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। सद्भावनाएं जागृत होंगी। मौज मस्ती में समय बीतेगा।

 तुला
व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें।

वृश्चिक
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों काप्रतिफल मिलेगा। धर्म में आस्था बढेगी।

धनु
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं लागू की जा सकती हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है।

मकर
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढेगा। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कुंभ
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

 मीन
परिवार में किसी विशेष कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय न करें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे। परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live