अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 सितंबर 2021( रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

26/09/2021, रविवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

पंचमी तिथि दि 11:08 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
कृतिका नक्षत्र दि 01:58 तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:02, सूर्यास्त 05:58,
दिन का राहू काल - दि 10:30 से 01:30 तक।

आज -श्री चन्द्र षष्ठी व्रत,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

 वृषभ
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।यात्रा सम्भव है। बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

 कर्क
व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

 सिंह
मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

 कन्या
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे।आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। आज व्यावसायिक कार्य सफल होने पर आशंका बनी हुई है। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

 तुला
परिश्रम का महत्व समझें। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे।

 वृश्चिक
व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा।

धनु
विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

मकर
व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

कुंभ
आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी।व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live