अपराध के खबरें

रामायण को लेकर बेतुके बयान से मचा बिहार में सियासी घमासान, जीतनराम मांझी ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्‍व पर उठाए सवाल

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  बिहार के राजनीति में बवाल मच गया है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के एक अजीबोगरीब बयान से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। जीतन राम मांझी ने भगवान राम के अस्तित्व को ही काल्पनिक बता दिया दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि श्रीराम कोई जीवित और महापुरुष व्यक्ति थे, मैं ऐसा नहीं मानता हूं । पर रामायण कहानी में जो बातें बताई गई है वो सीखने वाली है। रामायण कथा में कई श्लोक और संदेश ऐसे हैं जो लोगो को बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में सहायक हैं।उनका मानना है कि रामायण की कहानी को वे सही नहीं मानते हैं। राम को कहा जाए कि कोई महापुरुष थे और जीवित थे इस चीज को भी हम नहीं मानते हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेमरंजन पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेमरंजन पटेल का कहना है कि रामायण को कोई मिटा नहीं सकता है। इससे पहले यूपीए की सरकार ने अस्तित्व पर सवाल उठाया था। जबकि अयोध्या में पुरात्तव विभाग ने जब खनन किया तो भगवान राम के मंदिर के अस्तित्व होने का प्रमाण मिला। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण की स्वीकृति दे दी। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live