अपराध के खबरें

बिहार में शराब के नशे में धुत्त कटिहार के थानेदार ने नौ साल की बच्‍ची के साथ की छेड़खानी करने वाला थानेदार गिरफ्तार

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार  के कटिहार  में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ जनजाति थाना के थानाध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने स्थानीय 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हड़कत की। नशे की हालत में आरोपित थानाध्यक्ष ने पीड़िता को अपनी गाड़ी में बिठाने की भी कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए।आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही नगर व सहायक पुलिस मौके पर पहुंची।थाने में आरोपी थानेदार के खिलाफ दो अलग-अलग FIR भी दर्ज की गई हैं। मेडिकल जांच में थानाध्यक्ष के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मामले पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live