अपराध के खबरें

महिला विकास मंच ने जिलेभर में कई स्थानों को चिन्हित कर छठ व्रतियों के बीच किया अर्घ्य वितरण

पप्पू कुमार पूर्वे 
महिला विकास मंच के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर मधुबनी जिला अध्यक्षा दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में संस्था द्वारा गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच छठ पर्व के लिए अर्घ्य सामग्री का वितरण किया गया। महिला विकास मंच ने जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयनगर नगर पंचायत, बलडीहा, जयनगर गरही टोल , बलुआ टोला अकौनहा एवं बैतोन्हा बॉर्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल के इनर्बा, मकड़ी टोल आदि स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच छठ महापर्व के लिए अर्घ्य सामग्री का वितरण किया गया। आपको ज्ञात हो कि महिला विकास मंच जो महिला के उत्थान के लिए कार्यरत है ही साथ ही साथ 'सेवा ही धर्म है' का अनुसरण करते हुए सदैव जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहती है।कोरोना महामारी के संक्रमण काल से लेकर महिलाओं को न्याय दिलाने की बात हो या फिर गरीब मजदूर सफाईकर्मी के सम्मान से लेकर फौजियों के हौसला अफजाई तक ,हर मोर्चे पर महिला विकास मंच की टीम प्रखर एवं तत्पर होती है।इस दौरान संस्था की जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी को लेकर जबसे देश में लॉक डाउन शुरू हुआ है, तब से वे किसी न किसी रूप में लोगों की सेवा निरंतर करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि महिला विकास मंच ने जो संकल्प लिया है, उसके लिए हम हमेशा प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध हैं। उसे पूरा करने में वह अपनी यथासम्भव भूमिका निभा रहे हैं।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसेवा के रूप में महिला विकास मंच ने सैकड़ो छठव्रतियों के बीच अर्घ्य के सामानों का वितरण किया।वही इस नेक कार्य मे विमल गुप्ता, शोभा देवी, राधा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सचिन सिंह, लक्षमण यादव, मनीष सिंह यादव,श्वेता सुरेका प्रशांत सुरेका ,नवीन मुरारका ,सचिन मुरारका ,सुधा देवी, अनील बरोलिया, अरुण जैन, पार्वती जैन बाकी अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि अर्घ्य सामग्री में सामग्री के रूप में साड़ी,नारियल, सुप, सेब, सिघार,सलाई, बच्चों के लिए छुरछुरी,अगरबत्ती एवं अन्य सामान दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live