अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

10/04/2022, रविवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

नवमी तिथि रा 12:16 तक,
उपरान्त दशमी तिथि आरम्भ।
पुष्य नक्षत्र रा 04:18 तक,
उपरान्त आश्लेषा नक्षत्र आरम्भ।
योग सुकर्मा द 10 प 25,
करण बालव द 14 प 11,
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:44, सूर्यास्त 06:16,
दिन का राहु काल - दि 10:27 से 01:35 तक।

आज मां सिद्धिदात्री पूजा,महा नवमी व्रत,, श्री रामनवमी, नवम्यां हवन, हनुमानध्वजापूजन।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
मेष
 मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। पिता का साथ रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

वृष
क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार पर भी ध्यान दें। आय वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन
 वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शान्ति‍ रहेगी। परिवार में शांत‍ि बनाये के भी प्रयास करें। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

सिंह
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनेंगे।

कन्या
मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। शिक्षा में शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

 तुला
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वस्त्रों या गहनों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे।

वृश्चिक
 भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर भी ध्यान दें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिल सकता है। भाइयों से मधुर संबंध रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

मकर
मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ
 संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शांति‍ एवं सद्भाव बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मीन
अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांत‍ि एवं स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live