अपराध के खबरें

बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2022 जारी सोमवार से परिक्षा

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- विद्यालय परीक्षा समिति  ने बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 (सैद्धांतिक) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट inter22spl.biharboardonline.com से बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।25 अप्रैल से 4 मई तक किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किए गए। कंपार्टमेंटल एग्जाम दो पारियों में होगी। पहली पाली 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। वहीं दूसरी पाली 1 बजकर 45 मिनट से 5 बजे शाम तक चलेगी। इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 में परीक्षाथियों को चप्पल पहनकर जाना होगा। जूता-मोजा पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षार्थियों को चप्पल पहन कर ही केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित दोनों केंद्राधीक्षकों को कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न करवाने को लेकर निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live