अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 अप्रैल 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

06/04/2022, शनिवार
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
(संक्राति अनुसार बैशाख मास)
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

पूर्णिमा तिथि रा 12:43 तक,
उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
हस्त नक्षत्र दि 08:32 तक,
उपरान्त चित्रा नक्षत्र आरम्भ।
योग हर्षण द 54 प 21,
करण भद्रा द 19 प 05,
चंद्रमा कन्या राशि में रा 08:17 तक, उपरान्त तुला राशि में।
सूर्योदय 05:40, सूर्यास्त 06:20,
दिन का राहु काल -प्रा 05:40 से 07:15 तक, इसके बाद दि 01:35 से 03:10 तक, इसके बाद दि 04:45 से 06:20 तक।

आज -चैत्री पूर्णिमा, स्नान -दान, हनुमद्ध्वजदानं, विपणि।, गृहआरम्भ:-गृहप्रवेश: पूर्णिमायां,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। संपत्ति विवाद दूर होंगे। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।स्वाध्याय में काफी रुचि लेंगे। परिवार में मधुरता रहेगी। किसी पुरानी पॉलिसी से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको नया काम मिल सकता है। बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

 वृषभ
किसी मित्र के साथ बहस होने की आशंका है। सेहत संबंधी दिक्कत होगी। संतान पक्ष की समस्या दूर करेंगे। अनजान लोगों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। छात्रों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की बात को मानें। किसी से क्रोध में बात न करें।

 मिथुन
रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव रखें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जरूरी कार्यों को करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

कर्क
योग-ध्यान की ओर रूचि जागृत होगी। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं। ज्यादा काम के चलते थकान होगी। संपत्ति विवाद दूर होंगे।नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। किसी परिजन को लेकर मन परेशान हो सकता है। दुखद खबर मिल सकती है।
 
सिंह
किसी के साथ अशोभनीय व्यवहार न करें। आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी रूठ सकता है। खानपान को लेकर सावधान रहें। उधार देना पड़ सकता है। बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। परीक्षा में कामयाबी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

 कन्या
जीवनदर्शन के प्रति रूचि जागृत होगी। संतान पक्ष के चलते किसी परेशानी में आ सकते हैं। अनावश्यक विवाद हो सकात है। कारोबार में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। नये कार्यों की शुरुआत होगी। पारिवारिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला
विरोधी आपकी सराहना करेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में समस्या आ सकती है। अपने कौशल से दिक्कतों को दूर करेंगे। वह काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। बिजली उपकरणों में खराबी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगे। जोखिम लेने से बचें।

 वृश्चिक
आज का शानदा रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिता पाएंगे। बच्चों के करियर को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत परेशानी का कारण बनेगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम आदि हो सकते हैं। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सेदारी निभाएंगे।

 धनु
दफ्तर में आपकी सराहना होगी। परिजनों से आपको काफी मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। अपने काम काे बढ़ाने की योजना बनाएंगे।परिवार के बुजुर्गों की बात मानें। यात्रा पर जाएंगे। किसी की मदद से आपकी कार्य आसान होंगे।

 मकर
परिश्रम अधिक मिलने से तनाव होगा। चिंतित हो सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय होगा। किसी मित्र से मनमुटाव आज दूर हो सकता है। थकान ज्यादा रहेगी। संभलकर खर्च करें। दिखावे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है।

कुंभ
भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कोई आरोप लगा सकता है। पूर्व के कार्य पूरे कर पाएंगे। संपत्ति विवाद दूर होंगे। आपको लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। हर काम को लेकर सावधान रहें। किसी कार्य के पूरे होने को लेकर प्रतीक्षा कर सकते हैं। रिश्तेदारों का आगमन होगा।

मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। जॉब के आफर मिल सकते हैं। सरकारी दफ्तरों से जुड़े कार्य पूरे करेंगे। कोई आपकी आलोचना कर सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। सेहत बिगड़ सकती है। खानपान को लेकर सावधान रहें। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live