अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 2 अप्रैल 2022( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

02/04/2022, शनिवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 11:38 तक,
उपरान्त द्वितीया तिथि आरम्भ।
रेवती नक्षत्र दि 11:12 तक,
उपरान्त अश्विनी नक्षत्र आरम्भ।
योग एन्द्र द 06 प 01,
करण बव द 14 प 30,
चंद्रमा मीन राशि में दि 11:12 तक।
सूर्योदय 05:50, सूर्यास्त 06:10,
दिन का राहु काल -प्रा 05:51 से 07:24 तक, इसके बाद दि 01:33 से 03:05 तक, इसके बाद दि 04:37 से 06:09 तक।

आज - बसंतनवरात्रआरम्भ, कलश स्थापना, श्रीदुर्गापूजनोत्सव, प्रथम मां शैलपुत्री पूजा, चंद्र दर्शन।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष राशिफल —
मेष राशि के जातकों की तरक्की होगी। मित्रों के साथ प्रसन्नता भरा समय बिता पाएंगे। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बीतेगा। पैतृक संपत्ति में लाभ के आसार दिख रहे हैं। आज घी से बना लड्डू दुर्गा को भोग लगाए।

वृष राशिफल —
अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो लाभ के आसार बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहने की सलाह दी जा रही है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज हल्दी गोटा और लाल फूल समर्पित करें भगवती को।

मिथुन राशिफल —
स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। मिथुन राशि वालों को निवेश को लेकर विशेष सावधानी रहने की जरूरत है। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज लाल फूल दुर्गा को अर्पण करें।

कर्क राशिफल —
कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। हो सकता है पैसे देकर आप किसी की मदद करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज चुनरी मां दुर्गा को चढ़ाए।

सिंह राशिफल —
सिंह राशि वाले की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बच्चों के साथ कहीं छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। इस राशि के जातक को किसी कठिन परिस्थिति में निर्णय लेने में थोङा समझदारी से काम लें। समाजिक स्तर पर आपके योगदान की सराहना हो सकती है। अब आप किसी के प्यार में हैं तो ध्यान दें आपके बीच तकरार की स्थितियां बन सकती हैं। आज शहद और लाल फूल भगवती को अर्पण करें। 

कन्या राशिफल —
कन्या राशि में विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतने वाला है। जीवनसा​थी से मनमुटाव हो सकता है। हो सकता है कहीं यात्रा पर भी जाना पड़े। आज शहद और मूंगफली , वस्त्र दुर्गा को चढ़ाए।

तुला राशिफल —
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। हो सकता है घर में किसी बड़े से वाद—विवाद की स्थिति बन जाए। आज नारियल लड्डू और घी भगवती को दें।

वृश्चिक राशिफल —
हो सकता है कोई स्थाई संपत्ति से लाभ हो जाए। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। भगवती को धनिया हल्दी गोटा समर्पित करे।

धनु राशिफल —
आपको नौकरी या व्यापार में ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है आपको जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाएं। अगर आप किसी के साथ प्यार में हैं तो समय अच्छा नहीं बीतेगा। देवी कुंजिका स्त्रोत्र 108बार पाठ करें।

मकर राशिफल —
मकर राशि वालों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। जीवन साथी के साथ कीमती समय बिताएंगे। हो सकता है आपको कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिले। आज दुर्गा को मिश्री और नारियल अर्पण करना चाहिए।

कुंभ राशिफल —
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। हो सकता है कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज शैलपुत्री को चना अर्पण करना लाभकारी होगा।

मीन राशिफल —
दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। वाहन संबंधी सुख मिल सकता है। यानि आप कोई वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। तनाव और थकान ही देगा। आज भगवती को गाय दूध अर्पण करे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।
आप सभी को बसंत नवरात्र के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live