अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 23 अप्रैल 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

23/04/2022, शनिवार।
बैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,
सप्तमी तिथि दि 09:36 तक,
उपरान्त अष्टमी तिथि आरम्भ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र रा 09:55 तक,
उपरान्त श्रवण नक्षत्र आरम्भ।
योग सिद्धि द 04 प 28,
करण बव द 10 प 04,
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:35, सूर्यास्त 06:25,
दिन का राहु काल - प्रा 05:35 से 07:12 तक, इसके बाद दि 01:37 से 03:13 तक, इसके बाद दि 04:39 से 06:25 तक।

आज -विपणि सप्तम्यां दि 09:36 यावत्, साध्य 52/40, शिववास: दि 09:36 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 विशेष सूचना -ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
1. मेष
आपके जीवन में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होंगे। कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। अपने धन का कुछ भाग जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगाकर खुशी महसूस करेंगे। किसी अनुभवी की बात मानकर मानसिक शांति मिलेगी। अपने दोस्त के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपने जीवन साथी के लिए कोई तोहफा ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से लाभ मिलेगा।

2. वृष
वृषभ राशि के लोगों में आज पूरा दिन उत्साह बना रहेगा। व्यापार में ध्यान लगाएं। कर्ज उतारने में सफल रहेंगे। दोस्त की परेशानी में उसकी सहायता जरूर करें। संतान खुशी का कारण बनेगी। माताजी का स्वास्थ्य अचानक से परेशान कर सकता है जिसके कारण भाग-दौड़ रहेगी।

3. मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वित्त से जुड़ी परेशानी का समाधान मिल सकता है। शादी से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। पुराना प्यार वापस आने से जीवन में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है। पुराने लेन-देन हिसाब कर लें नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मीठी बोली से काम बनेंगे।

4. कर्क
आज के दिन आध्यात्मिक की ओर झुकाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में साझेदारी में कोई डील फाइनल होने पर अपनी शर्तें भी रखें। किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए आज का दिन अनूकूल है। परिवारिक क्लेश परेशान कर सकता है। वहीं नौकरी में बुद्धिमानी से फैसले लेना लाभदायक होगा।

5. सिंह
आज के दिन कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। दफ्तर में मन मुताबिक काम ना होने से निराश रहेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी को आपका काम न बिगाड़ने दें। सट्टेबाजी में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने पर ही फायदा मिलेगा।

6. कन्या
आज क्रियात्मक कार्यों की ओर दिमाग चलेगा। धन से जुड़ी परेशानी शाम तक हल हो जाएगी। दोस्त को उधार देने से पहले सोच लें। विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। जीवन साथी के सहयोग से काम बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य की शादी में आ रही समस्या चिंता बढ़ा सकती है।

 7. तुला
आज के दिन सेहत अच्छी रहेगी। पहले से चली आ रही कोई स्वास्थ्य समस्या भी सुधर सकती है। व्यापार में कोई डील अटकने से परेशान ना हों, धैर्य बनाए रखें। नए कार्य को पूरा करने के लिए परिजनों का साथ मिलेगा। आस-पड़ोस में किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें। परिवार के लोग आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

8. वृश्चिक
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पैसे के लेन-देन में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। भाई-बंधुओं से चल रही तकरार को दूर करने के लिए घर के बड़ों की सलाह लें। शाम के समय घर में कोई मेहमान आ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मौके मिलेंगे।

9. धनु
आज के दिन थोड़ी भागदौड़ रहेगी। लेकिन मूड अच्छा होने से काम को निपटाने की कोशिश करेंगे। अपनी संतान को किसी शैक्षिक कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भी भाग-दौड़ हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके अधिकारी उनसे खुश रहेंगे। अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

10. मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन में मिलाजुला रहेगा। घर और बाहर के दैनिक कार्यों में थोड़े बदलाव के कारण परिवार में विवाद पैदा हो सकता है। कोट-कचहरी के कार्यों में किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले ध्यान पूर्वक पढ़ लें। सभी कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही संतुष्टि मिलेगी।

11. कुंभ
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना लाभदायक रहेगा परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं व्यवसायिक लोगों को अपने जीवन साथी की प्रति भी जिम्मेदारी निभानी होगी नहीं तो वे आपसे गुस्सा हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ समस्या आ सकती है पैसा उधार लेने से बचें।

12. मीन
व्यापार में थोड़े बहुत लाभ होने की संभावना है। लेकिन शाम तक कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बुद्धिमता से किए गए काम लाभ दिलाएंगे। तली-भुनी चीजें खाने से बचें। नौकरीपेशा लोग कोई भी फैसला सोच समझ कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live