अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

28/04/2022, गुरुवार।
बैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 12:42 तक,
उपरान्त चतुर्दशी तिथि आरम्भ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सं 06:17 तक, उपरान्त रेवती नक्षत्र आरम्भ।
योग वैधृति द 29 प 23,
करण गर द 18 प 37,
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:31, सूर्यास्त 06:29,
दिन का राहुकाल - दि 03:14 से 06:28 तक।

आज - प्रदोष त्रयोदशी व्रत, विवाह: त्रयोदश्यां रा 12:42 यावत्।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

वृष
 मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन
मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

सिंह
मन अशान्त हो सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संचित धन की हानि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता सकता है।

 तुला
 आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

धनु
 संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

मकर
बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। भौतिक सुखों का व‍िस्‍तार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी, परन्तु अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। मन में निराशा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live