अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 30 अप्रैल 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

30/04/2022, शनिवार।
वैशाख मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

अमावस्या तिथि रा 01:12 तक,
उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
अश्विनी नक्षत्र रा 07:14 तक,
उपरान्त भरणी नक्षत्र आरम्भ।
योग प्रीति द 24 प 26,
करण नाग द 18 प 44,
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:30, सूर्यास्त 06:30,
दिन का राहुकाल -प्र 05:31 से 07:09 तक, इसके बाद दि 01:38 से 03:15 तक, इसके बाद दि 04:52 से 06:29 तक।

आज - वैशाखी अमावस्या, स्नान -दान,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
विशेष सूचना - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
🌹🙏🌹
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
 आज आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में नयी योजनाओं पर पूंजी निवेश करने से बचे अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यालय में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। 

वृष
आज का दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। खानपान की आदतों पर ध्यान दें।

मिथुन-
आज का दिन आप आलस्य का अनुभव करेगे जिसके चलते ज़रूरी काम टल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में टारगेट पूरा न होने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समय पर काम पूरा करें। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आर्थिक मददगार साबित होंगे।

कर्क-
आज का दिन आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव के चलते कार्य करने की क्षमता पर असर पढ़ सकता है। संयम से काम लें। अस्त व्यस्त दिनचर्या के कारण चीजें इधर उधर रखकर भूल सकते हैं

सिंह
 आज का दिन प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वह आपके काम की प्रशंसा होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते है किंतु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें।

कन्या
रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला
आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक-
व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु
चन्द्रमा आज मेष तक राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर
 गुरु के द्वितीय व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ
 आज मेष में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन
 चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। 

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live