अपराध के खबरें

बिहार में कल फिर बदलेगा मौसम, 31 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :-  बिहार के अधिकतर जिलों में रविवार को भी आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दक्षिण बिहार में आंधी की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि उत्तर बिहार के शेष जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा। यहां ओला गिरने, आंधी और अधिक बारिश की के आसार हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live