अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 4 अप्रैल 2022( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

04/04/2022सोमवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

तृतीया तिथि दि 01:11 तक,
उपरान्त चौथ तिथि आरम्भ।
भरणी नक्षत्र दि 01:58 तक,
उपरान्त कृतिका नक्षत्र आरम्भ।
योग विष्कुंभ द 04 प 05,
करण गर द 18 प 27
चंद्रमा मेष राशि में रा 08:29 तक।
सूर्योदय 05:49, सूर्यास्त 06:11,
दिन का राहु काल -दि 07:27से08:56 तक, इसके बाद दि 03:06 से 04:38 तक।

आज - मां चंद्रघंटा पूजा,श्री गौरी तृतीया व्रत, श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
 कारोबारी कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। कारोबार में कोई नया निवश हो सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि‍ होगी।

वृष
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति‍ होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन
 मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
 धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कन्या
 आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

तुला
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

 वृश्चिक
पठन-पाठन में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु 
बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। तनाव से बचें।

मकर
मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़पन रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कुंभ
  क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन मे हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन भी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

मीन
वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अफसरों का सहयोग रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live