अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 अप्रैल 2022(मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

05/04/2022, मंगलवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

चौथ तिथि दि 02:40 तक,
उपरान्त पंचमी तिथि आरम्भ।
कृतिका नक्षत्र दि 04:01 तक,
उपरान्त रोहिणी नक्षत्र आरम्भ।
योग प्रीति द 04 प 09,
योग भद्रा द 22 प 11,
चंद्रमा वृष राशि में अहोरत।
सूर्योदय 05:48, सूर्यास्त 06:12,
दिन का राहु काल -दि 07:22 से 08: 56 तक, उपरान्त दि 03:06 से 04:38 तक।

आज - मां कुष्मांडा पूजा, श्रीसूर्यषष्ठीव्रतस्य नहाय -खाय।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं।

वृष
संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करना। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन
 आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा।

कर्क
संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यबाक में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह
पठन-पाठन में रूचि रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला 
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक
कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

धनु
मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहें। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।

मकर
 संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ
  माता का सानिध्य मिलेगा। दांपत्य सुख की प्राप्ति हो सककती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन
अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की सेहत के साथ-साथ परिवार की सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव आदि पर खर्च बढ़ सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live