अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 अप्रैल 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

07/04/2022, गुरुवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

षष्ठी तिथि संध्या 06:30 तक,
उपरान्त सप्तमी तिथि आरम्भ।
मृगशिरा नक्षत्र रा 08:59 तक,
उपरान्त आर्द्रा नक्षत्र आरम्भ।
सौभाग्य योग द 06 प 17,
करण तैतिल द 31 प 51,
चंद्रमा वृष राशि में दि 07:42 तक, उपरान्त मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:46, सूर्यास्त 06:14,
दिन का राहु काल -दि 03:06 से 06:12 तक।

आज - मां कात्यायनी पूजा, चैती छठ का संध्या कालीन अर्घ , बिल्वाभिमंत्रण गज पूजा,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
विशेष सूचना बिल्वाभिमंत्रण (बेलनौती) के लिए शुभ समय दि 03:06 से पहले उचित होगा कारण दि 03:06 से राहुकाल रहेगा जो संध्या 06:12 तक रहेगा।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
 आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृष
मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें, माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन
धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्म संयत रहें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क
 सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा।

सिंह
 वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन धन प्राप्ती भी है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में व्यवहार में संयम बरतें, अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे।

कन्या
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला
मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे, आत्म विश्वास में कमी रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
 कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

धनु
 आत्मविश्वास में कमी आएगी, अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें

मकर
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी। संपत्ति के रखरखाव पर खचें बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकता है, चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ
आत्म संयत रहें, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे।

मीन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं, किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live