अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 9 अप्रैल 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

09/04/2022, शनिवार।
चैत्र मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

अष्टमी तिथि रा 10:33 तक,
उपरान्त नवमी तिथि आरम्भ।
पुनर्वसु नक्षत्र रा 02:05 तक,
उपरान्त पुष्य नक्षत्र आरम्भ।
योग अतिगंड द 09 प 19,
करण भद्रा द 09 प 35,
चंद्रमा मिथुन राशि में रा 07:28 तक, उपरान्त कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:45, सूर्यास्त 06:15,
दिन का राहु काल - प्रा 05:46 से 07:20 तक, इसके बाद दि 01:35 से 03:08 तक, इसके बाद दि 04:41 से 06:14 तक।

आज - मां गौरी पूजा, माहा अष्टमीव्रत, संधि पूजा, अशोक अष्टमी।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।


पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

 मेष
 परिवार वालों के साथ खुशी भरा पल बीतेगा। शरीर स्वस्थ रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलने वाला है। अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। पत्नी को मायके से कोई शुभ संदेश मिलेगा।

वृष
 आज पेट से संबंधित परेशानी खड़ी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्य में सफलता न मिलने से गुस्सा अधिक आएगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। लेखन में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन
नौकरी करने वाले लोगों को अपने दुश्मनों से बचने की जरूरत है। किसी पर विश्वास करना आपको महंगा पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी साख में गिरावट आ सकती है।

कर्क
 आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशे में परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से बहस न करें।

सिंह
नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से चौकना रहना होगा। आपकी बड़ती साख से दुश्मन परेशान हैं। इसलिए सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करके ही घर से निकलें।


कन्या
घर में कोई उत्सव मनाया जा सकता है। बच्चों को देखकर खुशी होगी। भाई या मां को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। दोपहर बाद का समय नया कार्य शुरू करने के लिए अच्छा होगा।

तुला:
आज आपका दिन शुभ रहेगा। प्रायः सभी कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ बदलाव होने वाला है। कोई नया उपहार मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक
 आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। जिससे अप्रसन्नता रहेगी। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति की कमी का भी अनुभव करेंगे। सीने में दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं। अपरिचित महिला से संपर्क न रखें।

धनु
 शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा। पहले से चली आ रही किसी बात की चिंता दूर होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी प्रोग्राम में जाने वाले हैं। पुराने साथी के मिलने से और भी अधिक खुशी का अनुभव करेंगे।

मकर
 आज आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना चाहिए। संभव है गुस्से के कारण किसी खास से मनमुटाव हो जाए। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। आंखों का दर्द परेशान करेगा।

कुंभ
कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि अनावश्यक खर्चों से मन बेचैन रहेगा। साथ ही गुस्सा भी बहुत आएगा, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखना चाहिए। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मीन
 आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। उम्मीद से ज्यादा इनकम बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश से अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live