अपराध के खबरें

भाजपा को लगा झटका, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इसके लिए मतगणना जारी है। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live