अपराध के खबरें

आज पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है? जानिए

संवाद 

22 अप्रैल, यह वह तारीख है जो धरती को समर्पित रहती है। हर साल इस दिन विश्व के सभी 192 देश विश्व पृथ्वी दिवस या अंग्रेजी में कहें तो वर्ल्ड अर्थ डे मनाते हैं।तो चलिए जानते हैं वर्ल्ड अर्थ डे के बारे में कि यह मनाया जाना आरम्भ कैसे हुआ, इसकी थीम क्या रहती है और इसका महत्व क्या है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय, जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है और यह दिन प्रायः 21 मार्च ही होता है। इस परंपरा की स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल द्वारा की गई थी। वैश्विक स्तर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवदेनशील बनाने के लिए 22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस वृहद स्तर पर मनाया गया था। तभी से हर साल 22 अप्रैल को यह दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

क्यो मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे

पृृथ्वी पर अस्तित्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने, उसे बचाने और मिट्टी ,वायु और पानी के प्रदूषण पर बढ़ती चिंता को सबके सामने लाने इसका आयोजन किया जाता है। अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने 1969 में इसे मनाने की घोषणा की थी और इसे 22 अप्रैल 1970 को पहली बार मनाया गया । वर्तमान में यह विश्व के 193 से अधिक देशो में मनाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live