अपराध के खबरें

भीषण लू की चपेट में बिहार के कई जिला ,हीट वेब से लोग बेहाल

संवाद 

बिहार में लोग गर्मी से अभी ही बेहाल होने लगे हैं। राज्य के कई इलाके भीषण लू की चपेट में हैं। हाल यह है कि सूबे के सात जिलों में शनिवार को पारा 40 डिग्री के पार चला गया।राज्य में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 42 पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। इस वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है।

अगले दो दिनों तक रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, अरवल और नवादा जिले में हीट वेब रहने की संभावना है। में हीट वेब चलेगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही  दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी,समस्तीपुर इलाके में आज शाम से बादल छा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live