अपराध के खबरें

भारत में आज ही के दिन पहली बार रंगीन हुआ था टीवी

संवाद 

25 अप्रैल का दिन दूरदर्शन के इतिहास में बहुत मायने रखता है। 1982 में यही वो दिन था, जब चैनल ने पहली बार रंगीन प्रसारण की टेस्टिंग शुरू की थी। दूरदर्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस दिन को याद किया है। चैनल की ओर से एक वीडियो जारी करते हुए लिखा गया है, "सत्यम शिवम सुंदरम' उस साल यह दिन। 25 अप्रैल 1982 को दूरदर्शन ने भारत के पहले कलर टेलीकास्ट के टेस्ट रन की शुरुआत की थी।25 अप्रैल सन 1982 को हमारे देश में दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हुआ था, जो सरकार का उपक्रम है। लेकिन एक चैनल और कुछ घण्टे के प्रसारण से शुरुआत करने वाल दूरदर्शन आज 2 नेशनल और 11 रीजनल चैनल के साथ कुल 21 चैनलों का प्रसारण करने वाला देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है।
दूरदर्शन देश के दूर-दराज़ के इलाकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए 1416 ट्रांसमिशन केंद्र और कार्यक्रम निर्माण के लिए 66 स्टूडियो के साथ कार्यरत है।वैसे तो दूरदर्शन की शुरुआत से कई कार्यक्रम आये और चले गए, लेकिन कृषि दर्शन एक ऐसा कार्यक्रम है जो अभी भी चल रहा और देश में सबसे लंबा चलने वाला कार्यक्रम बन गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live