अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 मई 2022(बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

11/05/2022, बुधवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आरम्भ।
दक्षिणे काल: ता 14 तक, उपरान्त पश्चिमे काल:,

दशमी तिथि दि 03:30 तक, उपरान्त एकादशी तिथि आरम्भ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दि 04:01 तक, उपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरम्भ।
योग व्याघात्त द 27 प 28,
करण गर द 25 प 17,
चंद्रमा सिंह राशि में रा 10:13 तक, उपरान्त कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:23, सूर्यास्त 06:37,,
दिन का राहु काल - दि 08:38 से 12:02 तक।

आज - जानकीनवमीव्रतपारण, उपनयन, विद्यारंभ:, विपणि, गृहारंभ:-मुण्डन - गृहप्रवेश:-विवाह:-द्विरागमन उत्तराफाल्गुन्यां दि 04:01 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
विशेष सूचना -ज्योतिष, हस्तलिखित, जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह,पूजा-पाठ महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
मेष
पढ़ाई में बाधा आएगी। भाग्य कम साथ देगा। व्यापार में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। aaj ka rashifal स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों को कष्ट हो सकता है।

वृष
शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। कृपया उन से सावधान रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी हो सकती है। खर्चे पर कंट्रोल करेंगे। थोड़ी परेशानी सप्ताह के अंतिम दिनों में आएगी।

मिथुन
अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपके लिए अति उत्तम है। आपको अपने कार्यालय में पर्याप्त मान प्रतिष्ठा मिलेगी तथा अगर आपका प्रमोशन ड्यू है तो प्रमोशन भी हो सकता है। आपके पास धन आने का बहुत ही उत्तम योग है। धन अच्छे और बुरे दोनों रास्तों से आएगा।

कर्क
भाग्य आपका बहुत ज्यादा साथ देगा। वाहन चलाने में कन्फ्यूजन की वजह से कोई एक्सीडेंट हो सकता है। अतः वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। परंतु आपका अपने अधिकारी से विवाद होना भी संभव है।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी हो सकती है। आपके जीवन साथी को तकलीफ संभव है। भाग्य से आपको पर्याप्त लाभ नहीं मिलेगा।

कन्या
आपके सभी शत्रु आप से हार सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। आपके जीवन साथी के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है। उनका स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। आपके पास धन आने का अच्छा योग है।

तुला
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में पर्याप्त प्रशंसा प्राप्त होगी। तुला राशि के जातकों को कभी सुख और कभी दुख प्राप्त होगा अर्थात उनका भाग्य कभी उनका साथ देगा और कभी छोड़ेगा।

वृश्चिक
संतान आपका बहुत साथ देगी। अगर आप छात्र हैं तो आपको सफलताएं मिलेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका प्रबल रूप से साथ देगा। धन के आने की उम्मीद नहीं है। संतान से आपको अत्यंत सुख प्राप्त होगा।

धनु
आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। जनता में आपको बहुत प्रतिष्ठा मिलेगी। अगर आप कोई इलेक्शन लड़ रहे होंगे तो उसमें आपको विजय मिलना निश्चित है। आपका अपने भाइयों से संबंध कम ठीक रहेगा। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आप प्रशासन से सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

मकर
अधिकांश कार्यों में विजय प्राप्त होगी। यह विजय आपके अपने पुरुषार्थ के कारण होगी भाग्य के कारण नहीं। सामान्य धन प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। आपके पिताजी को भी कष्ट संभव है। संतान से संबंध सामान्य रहेंगे।

कुंभ
व्यापार ठीक चलेगा। धन लाभ होगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय के कार्यों में आप सफल रहेंगे। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाइयों से टकराव संभव है। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

मीन
भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। संतान से आपको सुख मिलेगा।संतान आपको उत्तम सहयोग करेगी। धन आने का अच्छा योग है। आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। दिन अत्यंत उत्तम है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live