अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 12 मई 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

12/05/2022, गुरुवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत् 1944,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आरम्भ।
दक्षिणे काल: ता 14 तक, उपरान्त पाश्चिमे काल:,

एकादशी तिथि दि 04:04 तक,
उपरान्त द्वादशी तिथि आरम्भ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दि 04:52 तक, उपरान्त हस्त नक्षत्र आरम्भ।
योग हर्षण द 24 प 27,
करण भद्रा द 26 प 44,
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:23, सूर्यास्त 06:37,
दिन का राहु काल - दि 03:19 से 06:37 तक।

आज - मोहिनी एकादशी व्रत, व्रतोधापनं, मुण्डन, गृहारंभ, गृहप्रवेश, नामकरण, देवादिप्रतिष्ठा, उपनयन, विवाह दिवारात्रौ, द्विरागमन अहोरात्र, वधुप्रवेश, विपणि, वृक्षादिरोपण, क्रय -विक्रय।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
विशेष सूचना -ज्योतिष , हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
आर्थिक दृष्टि से बदलाव ला सकता है। व्यापारियों को साझेदारी के कार्य में सफलता मिलेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृष
वृष राशि के जातकों को परिवार मतभेद झेलने पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ खास नहीं है। कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर पाएंगे।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक जल्दबाजी में किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के जातक व्यापारी क्षेत्र से जुड़े कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला
जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उदर विकार घेर सकते हैं। परिवारिक मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों को आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यालय में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकते हैं। दिन मौज मस्ती भरा बीतेगा।

धनु
धनु राशि के जातकों को प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कामकाज के सिलसिले में बाहर यात्रा करने जा सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। दिन पहले से बेहतर रहेगा।

मकर
मकर राशि के जातकों को व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ
कुंभ राशि के प्रेम संबंध हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। परेशान कर सकते हैं। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मीन
मीन राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। सरकारी नौकरी में नई कार्ययोजनाएं लाभ दिला सकती हैं। हो सकता है कोई बड़ा पद मिल जाए। अभी तक चल रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live