अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 15 मई 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

15/05/2022, रविवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

चतुर्दशी तिथि दि 11:49 तक,
उपरान्त पूर्णिमा तिथि आरम्भ।
स्वाति नक्षत्र दि 03:07 तक,
उपरान्त विशाखा नक्षत्र आरम्भ।
योग व्यतीपात द 09 प 56,
करण वाणिज् द 16 प 11,
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:21, सूर्यास्त 06:39,
दिन का राहु काल -दि 10:21 से 01:41 तक।

आज -विष्णुपदि संक्रांति
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
 मन अशान्त हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

वृष
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन
मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क 
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के भी प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह
परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यों में दिलचस्पी बनी रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 कन्या
 -मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्म संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन परेशान हो सकता है। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु
कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार एवं मित्रों का साथ भी मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। घर की सुख-सुविधा के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।

मकर
- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ
मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

मीन
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live