अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 मई 2022(सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

16/05/2022, सोमवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

पूर्णिमा तिथि दि 09:54 तक,
उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
विशाखा नक्षत्र दि 01:57 तक,
उपरान्त अनुराधा नक्षत्र आरम्भ।
योग वरियान् द 03 प 35,
करण वव द 11 प 27,
चंद्रमा तुला राशि में 08:14 तक,
उपरान्त वृश्चिक राशि में।
सूर्योदय 05:20, सूर्यास्त 06:40,
दिन का राहु काल -दि 07:01 से 08:41 तक, इसके बाद दि 03:21 से 05:00 तक।

आज-बैशाखी पूर्णिमा, स्नान -दान, कच्छपावतार:, बुद्धावतार:, श्रीबुद्धजयंती। मासादि:, परिघा 53/04, सर्वार्थ सिद्धियोग: दि 01:57 यावत्, अमृत योग: दि 09:54 यावत तत: शिववास:-अग्निवास।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
 - संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

वृष
 आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का साथ मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

मिथुन
 मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चे अधिक रहेंगे। परिवार में परेशानी बनी रह सकती हैं। शैक्षिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क
- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

सिंह
मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में किसी रुके धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शिक्षा पर ध्यान दें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

कन्या
 -आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

तुला 
 मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भवन-सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता का सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक
 संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। कारोबार में आय वृद्धि होगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, परन्तु माता का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शुभ समाचार मि‍लेगा।

धनु
मन शान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। माता का साथ रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख का लाभ म‍िलेगा। माता का सहयोग मिलेगा।

मकर
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार की किसी समस्या से परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन 
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live