अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 मई 2022(मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


17/05/2022, मंगलवार।
जेष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 07:46 तक,
उपरान्त द्वितीया तिथि आरम्भ।
अनुराधा नक्षत्र दि 12:33 तक,
उपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र आरम्भ।
योग शिव द 49 प 22,
करण कौलव द 06 प 06,
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:20, सूर्यास्त 06:40,
दिन का राहु काल -दि 07:00 से 08:40 तक, इसके बाद दि 01:40 से 03:20 तक।

आज -ज्येष्ठेवृन्ताकंत्यजेत्। शल्यचिकित्सा, शिववास:-अग्निवास: दि 07:46 यावत् तत: पश्चिम यात्रा -अमृत योग:।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के अनुसार जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन आने में कई बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप उन बाधाओं को कुशलतापूर्वक समाप्त कर लेते हैं तो आपके पास गलत और सही दोनों रास्तों से धन आने की पूर्ण योग है।

वृष
आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल धन लाभ योग है। आपको धन राशि की अच्छी प्राप्ति इस सप्ताह हो सकती है परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन
भाग्य के कारण बहुत सारी चीजें आपको प्राप्त होंगी। आपको चर्म रोग हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। धन आने का अच्छा योग है। आपको अपने व्यवसायिक कार्य में अत्यंत प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

कर्क
आपका भाग्य उत्तम है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से वाद विवाद संभव है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। कार्यालय में आपका अपने अधिकारी से बहस हो सकती है। कृपया इसको टालने का प्रयास करें।

सिंह
सभी प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार रहें। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपके खर्चों में बहुत वृद्धि होगी। धन आने के रास्तों में कमी आएगी। अपने व्यवसायिक पार्टनर के साथ आपको कन्फ्यूजन हो सकता है। आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए।

कन्या
आपका अपने जीवन साथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। जिन जातकों की अभी शादी नहीं हुई है उनके लिए बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे। प्रेम संबंधों में भी तीव्रता आएगी। भाई और बहनों से तनाव हो सकता है। थोड़े बहुत चोट लगने का योग है। आपका अपने अधिकारी से संबंध कम ठीक रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। हो सकता है कि आपको कफ की समस्या हो। धन आने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे।

तुला
आपके संतान को उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपके सभी दुश्मन आपके सामने नतमस्तक हो जाएंगे। कचहरी के कार्यों में असफलता का योग है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी आएगी। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। धन की मात्रा में कमी आएगी। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा।

 धनु
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं आपके लिए अति उत्तम है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान अत्यंत बढ़ेगा। अगर किसी चुनाव में आप खड़े होंगे तो आप निश्चित रूप से जीत जाएंगे। शासकीय कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी परेशानियां बढ़ेंगी।

मकर
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। गलत रास्तों से धन भरपूर आएगा। परंतु यह सब आपके पुरुषार्थ से ही होगा भाग्य से नहीं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपका या आपके संतान से संबंध बिगड़ सकता है। आपके माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कुंभ
आपका स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। धन आने का अद्भुत योग है। कार्यालय में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। भाग्य सामान्य है। आपके सुख में कमी आएगी।

मीन 
आपका स्वास्थ्य अत्यंत अच्छा रहेगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। सुख में कमी आएगी। भाई बहनों से तकरार बढ़ेगा। गलत रास्ते से धन आ सकता है। कचहरी के कार्यों में विजय होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live