अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 19 मई 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

19/05/2022, गुरुवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

चौथ तिथि रा 12:30 तक,
उपरान्त पंचमी तिथि आरम्भ।
मूल नक्षत्र दि 09:18 तक,
उपरान्त पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरम्भ।
योग साध्य द 34 प 11,
करण बव द 21 प 05,
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:18, सूर्यास्त 06:42,
दिन का राहु काल - 03:21 से 06:41 तक,

आज - श्रीआखुरथ चतुर्थी व्रत, शिववास:,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में dainik rashifal बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन बढ़िया है।

वृष
रुका हुआ धन मिलने से अधूरे काम बन सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर पाएंगे।

मिथुन
शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क
दिन सामान्य रहेगा। आलस्य भरा दिन बीत सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। उधार लेन-देन से बचना होगा। जीवनसाथी की सलाह लाभ दिलाएगी।

सिंह
दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल न दें तो अच्छा होगा। पहले से प्लानिंग किए हुए काम पूरे होने में दिक्कत हो सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें।

कन्या
अधिकारी प्रशंसा करेंगे। अनावश्यक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

तुला
सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है। किसी से उलझने से बचें। वाणी पर संयम रखना होगा। मेहमान का आगमन हो सकता है। नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक 
गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्य हो सकता है।

धनु
दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे।

मकर
दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ
कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अच्छा महसूस करेंगे। धैर्य पूर्वक काम लेना होगा। आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे।

मीन
दिन बेहतर रहेगा। नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवारिक समस्या हल होगी। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live