अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 मई 2022(बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

25/05/2022, बुधवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

दशमी तिथि दि 01:32 तक,
उपरान्त एकादशी तिथि आरम्भ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रा 02:07 तक, उपरान्त रेवती नक्षत्र आरम्भ।
योग प्रीति द 11 प 05,
करण भद्रा द 20 प 40,
चंद्रमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:16, सूर्यास्त 06:44,
दिन का राहु काल -दि 08:38 से 10:19 तक, इसके बाद दि 12:00 से 01:41 तक।

आज -विवाह एकादश्यां, दग्ध तिथि दि 01:32 या.।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष राशि
अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य aaj ka rashifal में कमी आएगी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। धन आने में कई बाधाएं आएंगी। भाग्य आपका कम साथ देगा।

वृष राशि 
आपके लिए धन आने की उत्तम योग है। भाई बहनों और संबंधियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में बाधा आ सकती है। संतान से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं की पराजय होगी।

मिथुन राशि
अधिकारियों से बहुत अच्छा संबंध रहेगा। अगर आप किसी कंपटीशन के लिए फार्म भर रहे हैं तो उसमें उत्तम सफलता का योग है। धन आने की अभी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका राशि का स्वामी बुध इस समय वक्री और अस्त होकर बारहवें भाव में सूर्य के साथ में है।

कर्क राशि
कर्क राशि के शासकीय अधिकारियों या कर्मचारियों के लिए दिन अद्भुत रहेगा। कर्क राशि के जातकों का भाग्य अत्यंत उत्तम है। भाइयों से दूरी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। कंपटीशन में सफलता मिलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है।

सिंह राशि
आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य आपका कम साथ देगा। जनता ने भी आपका मान सम्मान घटेगा। आपके लिए 23 और 24 तथा 29 तारीख ठीक है। 25 और 26 तारीख को आपको किसी भी कार्य में कम सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है। आपके जीवन साथी को जीवन के हर क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होंगी। आपके जीवन साथी को अच्छा धन प्राप्त होगा। इस बात की भी संभावना है कि उनका अपने भाइयों से मेल मिलाप हो।

तुला राशि
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आएंगे।

वृश्चिक राशि
अगर आप छात्र हैं तो आप की शिक्षा दीक्षा अत्यंत उत्तम चलेगी। आप सभी कंपटीशन उत्तीर्ण होंगे। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है। जनता में आप की मान मर्यादा में वृद्धि होगी। अगर आप कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय में कष्ट हो सकता है।

धनु राशि
आपकी सुख में वृद्धि होगी। आप कोई बड़ा सामान खरीद सकते हैं। 25 और 26 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आप सफल होंगे। आपको कार्यालय में थोड़ा कष्ट हो सकता है। अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो यह आपके लिए अत्यंत उत्तम समय है।

मकर राशि
धन आने का उत्तम योग है। परंतु इसके लिए आपको परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों से आपके संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य आपका कम साथ देगा। संतान आपका सहयोग नहीं करेगी। छात्रों की पढ़ाई कम ठीक चलेगी।

कुंभ राशि
धन आने का उत्तम योग है। परंतु यह उत्तम योग तभी सफल होगा जब उसके लिए आप पर्याप्त श्रम करेंगे। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में उत्तम सहयोग मिलेगा। पेट की पीड़ा अगर है तो समाप्त हो जाएगी।

मीन राशि
दिन अत्यंत उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य भरपूर साथ देगा। आपकी संतान आपके साथ सहयोग करेगी। अगर आप छात्र हैं तो आपकी शिक्षा उत्तम चलेगी। आपके जीवन साथी को थोड़ा कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live