अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 मई 2022(गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

05/05/2022, गुरुवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आरम्भ।
दक्षिणे काल ता 14 तक, उपरान्त पश्चिमे काल:,

चौथ तिथि प्रा 07:05 तक, उपरान्त पंचमी तिथि आरम्भ।
आर्द्रा नक्षत्र अहोरात्र।
योग सुकर्मा द 27 प 02,,
करण भद्रा द 04 प 06,
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:27, सूर्यास्त 06:33,
दिन का राहु काल -प्रा 05:14 से 06:46 तक, इसके बाद दि 01:43 से 03:24 तक, इसके बाद सं 05:05 से 06:46 तक।

आज -उपनयन (यज्ञोपवित संस्कार) पंचम्यां प्रा 07:05 ऊपरि। शिववास:-अग्निवास -सिद्धि योग प्रा 07:05 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 विशेष सूचना -ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
मेष
सफलता मिलेगी। आपके खर्चे में पहले से जारी वृद्धि ज्यों की त्यों रहेगी। बड़ी योजनाएं बनाएंगे। उनको क्रियान्वित करने का प्रयास भी करेंगे। अगर आप किसी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं।

वृष
भाई बहनों से आपका प्रेम बढ़ेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। वृष राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है। उनके पास अच्छी धनराशि भी आएगी।

मिथुन
अगर आप कर्मचारी हैं तो आपको कार्यालय में बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा। हो सकता है कि आपका सम्मान भी हो या उच्च पद पर पदस्थापना हो। आपके पास अच्छी धनराशि आने की पूरी उम्मीद है।

कर्क
अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी अपने अधिकारी से बहस हो सकती है। कृपया सावधान रहें। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। व्यापार में लाभ होने की पूरी उम्मीद है।

सिंह
भाग्य से आपको कभी मदद मिलेगी और कभी नहीं। सिंह राशि पर ग्रहण योग चल रहा है। अतः परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका कार्य अच्छा चलेगा।

कन्या
आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका भाग्य उत्तम रहेगा। दुर्घटना होने के योग हैं। कृपया सावधान रहें। आपके व्यापार में उन्नति होगी।

तुला
आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके किसी बच्चे को यकायक उन्नति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने अधिकारियों का बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक
आपके शत्रु परास्त होंगे। आपके संतान को उन्नति प्राप्त होगी। छात्रों को पढ़ाई में विशेष सफलता प्राप्त होगी। संतान आपको अत्यंत सहयोग करेगी।जीवन साथी के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। धन की प्राप्ति में बाधा आएगी।

धनु
आपको आपकी संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आप के खर्चे बढ़ेंगे। धनु राशि के जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत उत्तम है। परंतु कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं रहेगा।

मकर
जनता में आपके प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपको धन की प्राप्ति होगी। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। भाग्य कम साथ देगा।

कुंभ
यह भी संभव है कि जनता में आपकी ख्याति बढ़े। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कुंभ राशि के जातकों को धन की अच्छी प्राप्ति होगी। भाई बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे।

मीन 
धन अच्छे और बुरे दोनों रास्तों से आएगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आपके लिए अत्यंत उत्तम है। आपको अपनी उन्नति के लिए पूरा उपयोग करना चाहिए। भाग्य आपका बहुत अच्छा साथ देगा। आपके सभी शत्रु परास्त होंगे।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live