अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 मई 2022(शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

06/05/2022, शुक्रवार।
बैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु,
दक्षिणे काल: ता 14 तक, उपरान्त पक्ष्चीमे काल:,

पंचमी तिथि दि 09:28 तक,
उपरान्त षष्ठी तिथि आरम्भ।
आर्द्रा नक्षत्र प्रा 06:55 तक,
उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र आरम्भ।
योग धृति द 28 प 36,
करण बालव द 10 प 07,
चंद्रमा मिथुन राशि में रा 02:49 तक, उपरान्त कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:26, सूर्यास्त 06:24,
दिन का राहु काल -दि 10:19 से 01:43 तक।

आज -जगद्गुरुशंकराचार्य जयंती, रामानुजाचार्य जयंती, गृहप्रवेश:-मुण्डन -द्विरागमन पंचम्यां पुनर्वसौ च।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9276281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
दिन व्यस्तता में बीतेगा। काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें।

वृष 
भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें।

मिथुन
बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। अपने कर्त्तव्य को समझें और बाहर जाने से बचें।

कर्क
खुद को व्यवस्थित करेंगे। अधिक मेहनत करनी होगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा।

सिंह 
ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। परिवार या आस-पड़ोस कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में दबाव रहेगा।

कन्या
घर परिवार में शांति रहेगी। कोई धर्म कर्म का शुभ काम करेंगे। मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। किसी निवेश में धन खर्च कर सकते है संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला 
निवेश करने से बचें। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, जातक वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक
मन उदास रहेगा। जिसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा। घर पर रहें, परिवार का ख्याल रखें। कुछ ऐसे करें कि लॉकडाउन में भी जिंदगी हसीन लगने लगेगी।

धनु 
आत्मबल में वृद्धि होगी। हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा होगा। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे।

धनु 
आत्मबल में वृद्धि होगी। हर परेशानी का मुकाबला कर लेंगे। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते मिलेंगे। बिजनेस में घाटा होगा। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे।

मकर 
घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे।

कुंभ 
व्यवसायिक लाभ मिलेगा। जिससे जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे।

मीन 
दिन शुभ फलदायी है। भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक माहौल महसूस करेंगे। नौकरी व बिजनेस में समय के अनुकूल काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live