अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 मई 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

07/05/2022, शनिवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आरम्भ।
दक्षिणे काल: ता 14 तक, उपरान्त पश्चिमे काल:,

षष्ठी तिथि दि 11:25 तक,
उपरान्त सप्तमी तिथि आरम्भ।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 09:27 तक,
उपरान्त पुष्य नक्षत्र आरम्भ।
शूल योग द 30 द 52,
द तैतिल द 14 प 59,
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:26, सूर्यास्त 06:34,
दिन का राहु काल -दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद 03:25 से 05:06 तक।

आज -गृहप्रवेश: सप्तम्यां दि 11:25 ऊपरि। दग्घतिथि दि 11:25 या., अमृत योग:-शिववास: दि 11:25 यावत् तत: अग्निवास:- पूर्वा विना यात्रा दि 11:25 उपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 विशेष सूचना - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं
मेष 
अपने काम और हुनर से लोग को आप प्रभावित कर पाएंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति दिखा पाएंगे।

वृष
सबकुछ रंगीन लगेगा। परिवार व दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। आपके ऑफिस में जो आपके कामों से ईर्ष्या रखता है।

मिथुन
भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है यहां से लाभ हो सकता है। काम का तनाव बहुत ज्यादा रहेगा।

कर्क 
यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। व्यापार में धोखा मिल सकता है। आज प्यार का इजहार कर सकते हैं तो निर्णय आपके पक्ष में होगा।

सिंह
किसी बात पर निर्णय लेने वाले हैं तो शांति से बैठकर निर्णय लें। व्यापार व नौकरी में सबकुछ सामान्य रहेगा। अविवाहितों का इंतजार पूरा हो सकता है।

कन्या
बिजनेस में बांधा नहीं के बराबर आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। रिश्तों के लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं। हर तरह की मुसीबत का हल ढ़ूढ लेंगे।

तुला
नई चीज की खरीद करेंगे। खरीदने की इच्छा होगी। फिल्म या घूमने की योजना बनाएंगे। नौकरी में गलतफहमी होने की संभावना है सावधान रहें, किसी दूसरे के कामों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें।पत्नी को किसी खास दोस्त से मिलाएंगे।

वृश्चिक
प्रेम संबंध में शादी के बंधन में बंधने की पूरी संभावना होगी। परिवार या भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए प्रोजेक्ट मिलने से नौकरी में सब आपकी ही बातें करेंगे।

धनु
दोस्ती में जो मनमुटाव हैं उन्हें दूर करने के लिए अच्छा दिन है। करियर में अच्छी संभावनाएं हैं। जरुरत से ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर
बहुत से जरूरी मुद्दों पर बात करनी होगी, वाणी पर सयंम रखें।और ऐसी कोई बात ना बोलें जो किसी को बुरी लग जाए। खाने-पीने पर ध्यान दें।

कुंभ
बिजनेस व नौकरी में सबकुछ आपके हिसाब से होगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे के आने से बनने से पहले बिगड़ जाएगा। लड़ाई-झगड़े से थोड़ा बच कर चलें। हालात के हिसाब से काम करेंगे।

मीन
दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे। नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभवर्धक है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live