अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 मई 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

08/05/2022, रविवार।
वैशाख मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
बसंत ऋतु ता 14 तक, उपरान्त ग्रीष्म ऋतु आरम्भ।
दक्षिणे काल ता 14 तक, उपरान्त पश्चिमे काल: आरम्भ।

सप्तमी तिथि दि 01:05तक,
उपरान्त अष्टमी तिथि आरम्भ।
पुष्य नक्षत्र दि 11:42 तक,
उपरान्त आश्लेषा नक्षत्र आरम्भ।
योग गन्ड द 30 प 32,
करण वाणिज् द 19 प 12,
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:25, सूर्यास्त 06:25,
दिन का राहु काल -दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद दि 01: 43 से 03:25 तक।

आज - गंगा स्नान -दान, षान्मासिक रविव्रतविसर्जन, द्विरागमन, देवादिप्रतिष्ठा-विद्यारंभ पुष्ये।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 विशेष सूचना - ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
विदेश यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति दिखा पाएंगे। अपने काम और हुनर से लोग को आप प्रभावित कर पाएंगे।

वृष
आपके ऑफिस में जो आपके कामों से ईर्ष्या रखता है। सबकुछ रंगीन लगेगा। परिवार व दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को सतर्क रहना होगा।

मिथुन
निवेश के लिए समय अच्छा है यहां से लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम का तनाव बहुत ज्यादा रहेगा।

कर्क
आज प्यार का इजहार कर सकते हैं तो निर्णय आपके पक्ष में होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रह सकता है। व्यापार में धोखा मिल सकता है।

सिंह
अविवाहितों का इंतजार पूरा हो सकता है। किसी बात पर निर्णय लेने वाले हैं तो शांति से बैठकर निर्णय लें। व्यापार व नौकरी में सबकुछ सामान्य रहेगा।

कन्या
हर तरह की मुसीबत का हल ढ़ूढ लेंगे। बिजनेस में बांधा नहीं के बराबर आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। रिश्तों के लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं।

तुला
नौकरी में गलतफहमी होने की संभावना है सावधान रहें, किसी दूसरे के कामों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें।पत्नी को किसी खास दोस्त से मिलाएंगे। नई चीज की खरीद करेंगे। खरीदने की इच्छा होगी। फिल्म या घूमने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक
नए प्रोजेक्ट मिलने से नौकरी में सब आपकी ही बातें करेंगे। प्रेम संबंध में शादी के बंधन में बंधने की पूरी संभावना होगी। परिवार या भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

धनु
जरुरत से ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्ती में जो मनमुटाव हैं उन्हें दूर करने के लिए अच्छा दिन है। करियर में अच्छी संभावनाएं हैं।

मकर
और ऐसी कोई बात ना बोलें जो किसी को बुरी लग जाए। खाने-पीने पर ध्यान दें। बहुत से जरूरी मुद्दों पर बात करनी होगी, वाणी पर सयंम रखें।

कुंभ
लड़ाई-झगड़े से थोड़ा बच कर चलें। हालात के हिसाब से काम करेंगे। बिजनेस व नौकरी में सबकुछ आपके हिसाब से होगा। प्रेम संबंध किसी तीसरे के आने से बनने से पहले बिगड़ जाएगा।

मीन
नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभवर्धक है। दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live