अपराध के खबरें

मारवाड़ी ब्राह्मण मण्डल मुज़फ़्फ़रपुर ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

अनूप नारायण सिंह 
मारवाड़ी ब्राह्मण मण्डल के सदस्यों द्वारा भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान परमानंद शर्मा जी ने तैलीय चित्र का आवरण व दिप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की । श्रीमान ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकसूत्र में पिरोने हेतु हम सभी सदैव प्रयास करते रहे हैं और करते रहेंगे। ज्ञात हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण मण्डल विगत 55 वर्षों से सामाजिक उत्थान हेतु प्रेरित है। मैं संगठन के सभी भाइयों का धन्यवाद देता हूँ क्योंकि इनके सहयोग के फलस्वरूप ही आज संगठन इस मुकाम को प्राप्त कर सका है।। जल्द ही कार्यकारणी के विस्तार हेतु समूहिक बैठक व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि सम्पूर्ण प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जा सके।
महिला प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती तंनुप्रिया शर्मा जी ने कहा कि हम सभी को ससक्त महिला मंच के द्वारा समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। आज महिला प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और हम सब को भी एकजुट होकर एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ विकास शर्मा (सह संस्थापक), डब्बू शर्मा, राहुल राज दधीचि, विजय भारद्वाज, विजय शर्मा, मनोज शर्मा, पं० भूपेश शर्मा, गोलू शर्मा, रतन शर्मा, मनोज शर्मा, बजरंग शर्मा, नवीन शर्मा, विशाल गोस्स्वामी, अशोक शर्मा, सज्जन शर्मा, संतोष तिवारी, मनोज गौतम, अशोक शर्मा, सुधीर शर्मा, गणेश शर्मा, राकेश शर्मा, दिलीप शर्मा, नीरज मिश्रा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, पप्पू सारस्वत, राहुल शर्मा, सुनील शर्मा, आनंद शर्मा 'बालाजी' शेखर गोस्वामी, संजय गोस्स्वामी, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live