अपराध के खबरें

वर्ष का प्रथम पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नही देगा

ज्योतिषी पंकज झा शास्त्री 

वर्ष 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो कि भारत में नजर नहीं आएगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। साल के पहले चंद्रग्रहण के दिन दो शुभ संयोगों का निर्माण भी हो रहा है।
भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 08 बजकर 58 मिनट से सुबह 10 बजकर 22मिनट रहेगा।
80 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग-इस दिन सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके बाद 16 मई की सुबह से देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वरीयान योग में किए गए सभी मांगलिक कार्य पूरे किए जा सकते है, जबकि परिघ योग में शत्रुओं पर विजय हासिल होती है।
 चंद्रग्रहण विज्ञान के अनुसार खगोलीय घटना है, चंद्र ग्रहण के ठीक एक दिन पहले सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मई 2022 को होगा। ज्योतिषाचार्य सूर्य के राशि परिवर्तन को बेहद अहम मान रहे हैं। 
यहचंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. जिसके कारण ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा।
साल 2022 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live