अपराध के खबरें

बिहार में दिन में चिलचिलाती धूप व साम में भीषण आंधी-तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संवाद 

साम में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज आंधी-तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट के बाद झमाझम बारिश होने लगी। इस बरसात ने उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी। बारिश से तापमान नीचे गिरा है। आंधी-तूफान के बाद बिहार के कई शहर की बिजली गुल हो गई। पूरा शहर अंधेरे के आगोश में लिपटकर रह गया। आंधी-तूफान व बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने से फसलों के साथ-साथ आम-लीची को भारी नुकसान पहुंचा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर घरों व दुकानों के छज्जे उड़ गए। बिजली के खंभों के साथ पेड़ भी सड़क पर गिर पड़े हैं। आसमान में जितनी कड़क आवाज के साथ बिजली कड़क रही थी गनिमत कहिए बज्रपात सूचना नहीं मिली। इस महीने में तीसरी मर्तबा इस तरह से मौसम का मिजाज बदला है। पिछले 10 दिनों से बदन झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्म लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप ने जिदगी की रफ्तार रोक दी है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर होकर बेहाल हो रहे हैं। सूर्य की तपिश कहर बरपा रही है। गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को भी सारे दिन चिलचिलाती गर्मी ने जीना मुहाल किया लेकिन, शाम सवा आठ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले लिया। हवा चक्रवात का रूप धारण कर बैठी और पूरा आसमान काले बादलों से पट गया। फिर थोड़ी देर बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। सूर्य की तपिश लोगों की मुसीबत बनी हुई है। धूप इतनी तेज कि घर से भी लोग छाता या फिर गमछा लेकर निकलना पसंद कर रहे हैं। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूमनतम तापमान 24.4 डिग्री जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने हालांकि शनिवार के बाद मौसम के मिजाज में तब्दीली की भविष्यवाणी की थी, मगर मौसम ने अचानक करवट ले लिया। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा था कि अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के कारण उत्तर बिहार के जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी के जिलाों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय हवा की गति तेज रहने की संभावना है। इस अवधि में एक मई का अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकता है। यह 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि, न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live