अपराध के खबरें

बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देवेश चन्द्र ठाकुर को मिल सकता है मौका

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए 30 मई को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी। पिछले साल जेडीयू से राज्यसभा सदस्य रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह के निधन से यह सीट खाली हुई थी। 12 मई को इस सीट के उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। यह सीट 27 दिसंबर 2021 से रिक्त है और इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक है।
 मिल रही जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट को लेकर जदयू की ओर से पार्टी के विधान परिषद देवेश चन्द्र ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। महेंद्र सिंह का कार्यकाल अभी दो साल बचा हुआ था। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live