अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 2 जून 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

02/06/2022, गुरुवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तरगोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमे काल:,

तृतीया तिथि रा 09:32 तक।
उपरान्त चौथ तिथि आरम्भ।
आर्द्रा नक्षत्र दि 02:15 तक,
उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र आरम्भ।
योग गन्ड द 49 प 47,
करण तैतिल द 08 प 14,
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:14, सूर्यास्त 06:46,
दिन का राहुकाल -दि 03:24 से 06:46 तक।

आज -रम्भातृतीया, पंचाग्निव्रत, महाराणाप्रतापजयंती, उपनयन, मुण्डन पुनर्वसौ दि 02:15 ऊपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह, पूजा -पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
 मेष
परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। लाभ होगा। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी।

वृष
मन को एकाग्र करने का प्रयास करें। व्यापार मध्यम रहेगा। दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में किसी के साथ व्यवहार न करें। विवाद से बचें। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में अधिक काम आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। दिन मिलाजुला रहेगा।

कर्क
मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि काम का बोझ अधिक रहेगा और दिन भाग-दौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन काम में सफलता मिलने से लाभ की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे।

सिंह
व्यापार में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन सामान्य रहेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन अशांत रहेगा।

कन्या
दिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके प्रयासों से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

तुला
दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी, जिससे व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।

वृश्चिक
कार्यों की सफलता के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और भागदौड़ में दिन व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। दिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन काम का बोझ अधिक रहेगा।

धनु
दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा और आपको कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी।

मकर
संतान की चिंता रहेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ और नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे और बड़ों के आशीर्वाद से काम में सफलता मिलेगी।

कुम्भ
आपको अधिक दौड़-भाग करनी पड़ेगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। लेकिन आपके प्रयास और मेहनत से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।

 मीन
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह के इच्छुक जातकों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभ की स्थिति बनेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live