अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 जून 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

05/06/2022, रविवार।
ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिमें काल:,

षष्ठी तिथि रा 02:22 तक, उपरान्त सप्तमी तिथि आरम्भ।
आश्लेषा नक्षत्र रा 09:09 तक,
उपरान्त मघा नक्षत्र आरम्भ।
योग व्याघात द 52 प 10,
करण कौलव द 21 प 18,
चंद्रमा कर्क राशि में रा 09:09 तक, उपरान्त सिंह राशि में।
सूर्योदय 05:13, सूर्यास्त 06:47,
दिन का राहुकाल - दि 10:19 से 01:43 तक।

आज - विवाह: मघायां रा 09:09 ऊपरि। विद्यारम्भ:, शिववास:, अग्निवास:,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 ज्योतिष, हस्तलिखित जन्मकुंडली, वास्तु, यज्ञोपवीत संस्कार, विवाह पूजा, पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
मित्रों से मतभेद हो सकता है। आपको मानसिक बैचेनी का सामना करना पड़ता है। अचानक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल तनाव भरा हो सकता है। कार्यालय में समस्याएं आ सकती है।

वृष
कार्यालय में सहकर्मियों से तालमेल हो सकता है। शाम को आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

मिथुन
रियल एस्टेट से जुड़े निवेश आपको भारी मुनाफा देंगे। प्रेम, सद्भाव और आपसी संबंध में वृद्धि होगी। आपके प्रिय का प्यारा व्यवहार आपको विशेष महसूस कराएगा, इन पलों का पूरा आनंद लें।

कर्क
ऑफिस के काम की व्यस्तता रह सकती है। थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। मित्रों से संबंध अच्छे रह सकते हैं।

सिंह
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा बीतने वाला है। दिन व्यय करा सकता है। काम का तनाव मानसिक बैचेनी बढ़ा सकता है। दिन थोड़ा मुश्किल भरा बीत सकता है।

कन्या
अपने प्रयास से सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ के आसार बनते दिख रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला
यात्रा से थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। माता—पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक
काम में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कुंवारों को अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। उन्हें जल्द ही कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु
आपको अपनी ईर्ष्यालु प्रवृत्ति बदलनी होगी। दूसरों के दुख बांटने की आदत डालें। दूसरों के सुख-दुख बांटने की आदत विकसित करें। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच-समझकर ही निवेश करें।

मकर
कोई अनुभवी व्यक्ति की आपकी सहायता कर सकता है। परिवार के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। पैसों का लेन-देन करने से बचें। समय का सदुपयोग करने से फायदा होगा।

कुंभ
आपको ​गलतफहमियां दूर करने का तरीका निकालना होगा। ये समय अच्छे निवेश के बारे में सोचने का है। आप अपने ज्ञान और जानकारी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।

मीन
आज कोई नई कार्ययोजना बना सकते हैं। पा​रिवारिक समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live