अपराध के खबरें

बड़ी खबर : ओडिशा कैबिनेट में फेरबदल की संभावना के बीच राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर आ रही है ओडिशा से जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा फैसला लिया है। अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया है। बताया जा रहा है कि सरकार सारे मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को प्रभार देगी। नए मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए हैं। सभी रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद  की शपथ लेंगे। 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि पटनायक अपनी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, उन चेहरों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। ऐसे में कल राजभवन में ही उनके बारे में पता चल पाएगा।इससे पहले राज्य में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इसमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजद को 112 सीटें मिली थीं। इसके अलावा भाजपा को 23, कांग्रेस को नौ और लेफ्ट को एक सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के नाम भी हुई थी। राज्य में विधानसभा की कुल 146 सीटें हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live