अपराध के खबरें

बिहार के इन जिलों के 10 लाख लोगों को मिलेगा पक्‍का मकान

संवाद

बेघर लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रमंडल में 10 लाख लोगों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो जाएगा। माह के अंत तक लाभुकों को सहायता राशि और भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गया में सबसे अधिक मकान बनाने में सहयोग देने के लिए तैयारी की गई है। गया में 14463 लोगों को चयनित किया गया है। जिसमें 7398 लोगों 1.47 अरब रुपए की सहायता दी जा चुकी है। वहीं सबसे कम मकानों के लिए मधुबनी में स्वीकृति दी गई है। मधुबनी में केवल एक मकान बनाने में सहयोग किया गया है।

हालांकि, मधुबनी में 4944 मकान के निर्माण में सहयोग देने के लिए स्वीकृत दी गई है। 1617 लोगों को 32.34 करोड़ रुपए का सहयोग दिया गया है। जबकि, पटना में 9767 लोगों को मकान बनाने की स्वीकृत दी गई है। जिसमें सात वर्षों के दौरान 5129 लोगों को 1.02 अरब रुपए की सहायता दी गई है।

इसके साथ ही मोतिहारी में 1402, दरभंगा में 4604, मुजफ्फरपुर में 5167, गोपालगंज में 1873, सीवान में 1717, छपरा में 3812, हाजीपुर 5702, बेगूसराय 4727, भागलपुर में 3026, आरा में 1997 मकान के निर्माण के लिए स्वीकृत दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live