अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 सितम्बर 2022(रविवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

11/09/2022,रविवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
(संक्रांति अनुसार भाद्रपद मास)
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू,उत्तरे काल:,

प्रतिपदा तिथि दि 02:20 तक,
उपरांत द्वितीया तिथि आरम्भ।
पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दि 10:06 तक,उपरांत उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आरम्भ।
योग शूल द 23 प 04,
करण कौलव द 21 प 23,
चन्द्र्मा मीन राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 05:50,सूर्यास्त 06:10,
दिन का राहू काल - दि 10:29 से 01:14 तक।

आज - अश्विनेदुग्धत्यजेत्, महालया आरम्भ,पितृपक्षतर्पणपार्वणआरम्भ:।अशून्य द्वितीया व्रत,शिववास दि 02:20 यावत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप,एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
किसी मित्र के सहयोग से परेशानी को निपटाने में मदद मिल सकती है। धन संबंधी समस्याएं खत्म होगी। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।

वृष
 आज वृष राशि के जातक कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। व्यापारिक कार्यों से जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। ऊर्जावान रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके दिमाग में नए विचारों को उत्पन्न करेगी।

मिथुन 
आज के दिन मिथुन राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। धन प्राप्ति के लिए नई योजनाएं बनेंगी।

 कर्क 
 आज के दिन कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा। सुनारों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ है। अपने प्रेमी के साथ झगड़ा करने से बचें।

सिंह
 आज आपको अपने कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। सेहत 
 लेकर लापरवाही ना बरतें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना लाभदायक होगा।

कन्या
किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कला और रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला
 आज तुला राशि के व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

वृश्चिक 
वाहन सुख मिल सकता है। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। भावुकता हावी रहेगी। परिवार से बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें।

धनु
बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। अपनी सेहत और खान-पान का ख्याल रखें। ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर
अविवाहित लोगों को शादी से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा। आज के दिन सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

कुंभ
 कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। दिनचर्या में ध्यान और योग को शामिल करें। निजी संबंध मजबूत होंगे।

मीन 
 सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने क्रोध पर काबू रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live