अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 13 सितम्बर 2022(मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

13/09/2022,मंगलवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
(संक्रांति अनुसार भाद्रपद मास)
विक्रम संवत् 2079,
शक संवत् 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू,उत्तरे काल:,

तृतीया तिथि दि 12:39 तक,
उपरांत चौठ तिथि आरम्भ।
रेवती नक्षत्र दि 09 :37 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरम्भ।
योग वृद्धि द 14 प 12,
करण भद्रा द 16 प 59,
चन्द्र्मा मीन राशि मे दि 09:37 तक, उपरांत मेष राशि मे।
सूर्योदय 05 :52 सूर्यास्त 06 :08 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:24 से 08:56 तक,इसके बाद दि 01:32 से 03:04 तक।

आज - एकोदिष्ट३,पंचक (भदवा) समाप्ति: दि 09:37 उपरि।श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह, पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
 आज के दिन लेन-देन में कोई जल्दबाजी न करें। खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसायिक जीवन सामान्य रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।

वृष
 पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें।

मिथुन
आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में कोई अड़चन आ सकती है।

कर्क
: पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारी में संबंध और गहरे होंगे। आपकी रचनात्मकता आज आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह
 मान-सम्मान बढ़ेगा। आज सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कन्या
 राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में शांति रहेगी। आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

तुला
 आज तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक
 कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार को भी समय देने का प्रयास करें। आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु
आज धनु राशि के लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सेहत का खास ख्याल रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर
: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
 वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सोच समझकर ही निवेश करें।

मीन
 फालतू कामों में ध्यान न लगाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय,अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live