अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 सितम्बर 2022(शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

१६/०९/२०२२,शुक्रवार।
आश्विन मास,कृष्ण पक्ष।
(संक्रांति अनुसार भाद्रपद मास)
विक्रम संवत २०७९
शक संवत १९४४,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू,उत्तरे काल:,

षष्ठी तिथि दि ०१:४५ तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरम्भ।
कृतिका नक्षत्र दि १२:३२ तक,
उपरांत रोहिणी नक्षत्र आरम्भ।
योग हर्षण द ०७ प ५७,
करण वाणिज् द १९ प ३८,
चन्द्र्मा वृष राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय ०५:५४,सूर्यास्त ०६:०४,
दिन का राहू काल -दि ०८:५८से१२:०२तक।

आज- मासान्त,श्री चन्द्र षष्ठी व्रत,एकोदिष्ट६,रात्रयंते स्त्रीणां विषय भोजन ओठगन।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
मेष
खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन जल्दी ही परिस्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर ता मनमुटाव हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे। दफ्तर में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृष
 व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर-परिवार में मौज-मस्ती के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन धन लाभ और उन्नति का है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करना शुभ रहेगा।

मिथुन
जातकों को व्यवसाय में बड़ी डील हाथ रख सकती है। मन में दबी हुई कोई इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य ढीला पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने करियर की चिंता सताएगी। कारोबार वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कर्क
 जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूर्ण हो सकती है। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अनुकूल नहीं है। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें।

सिंह
 आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर सम्मान और धन प्राप्त करेंगे। नया काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन हनुमान जी का ध्यान करें।

कन्या
 आज अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे।

तुला
 पैसों की अहमियत जानें नहीं तो आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। आज के लिए आपका शुभ रंग नीला है।

वृश्चिक
 आज का दिन प्रेम के दृष्टिकोण से काफी बेहतर होने वाला है। आर्थिक रूप से मुनाफा होगा। दफ्तर में आप की छवि अच्छी होगी। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

धनु
 आज व्यवसायिक कार्यों में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से चिंता बढ़ सकती है। नौकरी के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि और विवेक के आधार पर ही फैसला लें।

 मकर
 जीवन में संभलकर चलना होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के बल पर समाज में पहचान बनायेंगे। आज के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी है।

कुंभ
 आय के स्रोतों में गिरावट आ सकती है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और स्थान परिवर्तन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

मीन
 जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होता है। कारोबार में वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live