अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 सितम्बर 2022(शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

१७/०९/२०२२ शनिवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
(संक्रांति अनुसार भाद्रपद मास)
विक्रम संवत २०७९,
शक संवत १९४४,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू,उत्तरे काल:,

सप्तमी तिथि दि ०३:०६ तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरम्भ।
रोहिणी नक्षत्र दि ०२:२७ तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरम्भ।
योग वज्र द ०७ प ४५,
करण बव द २२ प ५८,
चन्द्र्मा वृष राशि मे रा ०३:३४ तक,उपरांत मिथुन राशि मे।
सूर्योदय ०५:५५,सुर्यस्त्०६:०५,
दिन का राहू काल- प्रा ०५:५५ से०७:२७ तक,इसके बाद दि ०१:३१ से०३:२० तक,इसके बाद्०४:३३ से०६:०५ तक।

आज्-एकोदिष्ट ७,महालक्ष्मीव्रत,जीमूतवाहन(जितिया)व्रत,सर्वार्थ सिद्धि योग दि ०२:२७यावत्।,कन्यायां रवि: ४२/३५ मू ३० समासमताकरं,शडशीतिसंक्रांतिपुण्यकालो दि १२:०० उपरि।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते है।।

पंकज झा शास्त्री ९५७६२८१९१३ के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष 
मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। तनाव कम करने के लिए बच्चों के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी से कोई खास उपहार मिल सकता है। उधार लौटाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

वृष
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मूड रोमांटिक रहेगा। परिवार व बच्चों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सेहत में सुधार के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

मिथुन
 आपके विनम्र स्वभाव की सभी तारीफ करें। किसी तीसरे के कारण वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। वाद विवाद के चक्कर में ना पड़ें। खुद के लिए भी समय निकालें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी होने न दें।

 कर्क
 पुराने दोस्तों अथवा रिश्तेदारों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। जीवनसाथी के कारण कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह
 आज किसी को भी उधार देने से बचें, वरना आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कमियों पर काम करने की सलाह दी जाती है। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। यात्रा के दौरान किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
 आज के दिन काम का बोझ रहेगा जिससे जिससे स्वभाव में झुंझलाहट पैदा हो सकती है। कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। मित्रों अथवा परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

तुला
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। खाली समय का सदुपयोग करें। वाणी पर संयम बरतें।

वृश्चिक
अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। दफ्तर में काम और परिवार में संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी से कोई मनभावन सरप्राइज मिलसकता है।

धनु
 किसी भी अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से मुसीबत में पड़ सकते हैं। खान-पान पर ध्यान दें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

मकर
आज आपकी लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। काम की व्यस्तता के अलावा बच्चों के लिए भी समयनिकालें।

कुंभ
 काम का अधिक बोझ होने से तनाव हो सकता है। लेकिन प्रेमी आपके किए कुछ खास कर सकता है। आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी रचनात्मकता पर गलत प्रभाव पड़ा है लेकिन जल्द ही जीवन में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे।

मीन
 घर पर किसी मेहमान के आने से आपके कार्य में विघ्न पैदा हो सकता है। प्रेम में खोए नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी निवेश करने से पहले सब नियम जांच-परख लेंगे। आज दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक ब्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने के लिए जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live