अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 18 सितम्बर 2022(रविवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

१८/०९/२०२२,रविवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत २०७९,
शक संवत १९४४,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
शरद ऋतू,उत्तरे काल:,

अष्टमी तिथि दि ०४:४९ तक,
उपरांत नवमी तिथि आरम्भ।
मृगशिरा नक्षत्र दि ०४:४२तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरम्भ।
योग सिद्धि द् ०८ प २१,
करण कौलव द २७ प १३,
चन्द्र्मा मिथुन राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय ०५:५५,सुर्यस्त्०६:०५,
दिन का राहू काल-दि १०:२९ से ०१:३१ तक।

मासादि:,महालक्ष्मी,जीमूतवाहन व्रतस्यपारणा दि ०४:४९उपरि,एकोदिष्ट८!अष्टका श्राध्दं,सिध्दि योग दि ०४:४८ यावत्!
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ,महामृत्युंज्य जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए संपर्क कर सकते है।
पंकज झा शास्त्री ९५७६२८१९१३ के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल चाल आज क्या कहता है
मेष
परेशानियों का अंत होगा। योजनाओं को अच्छी तरह सोच-समझकर क्रियान्वित करें। निजी संबंधों में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हर किसी को खुश करने के चक्कर में नहीं पड़ें।

वृष
 अपनी सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में संभल कर रहें। खरीदारी करने का प्लान बन सकता है।

मिथुन
धैर्य बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज किसी की वजह से आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।

कर्क
 जीवनसाथी के साथ अपनी मन की बात करें। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। धन कमाने में सक्षम रहेंगे। आज किसी दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक सुख मिलेगा।

सिंह
 आज के दिन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें। घर में किसी की शादी पक्की हो सकती है जिससे खुशी का माहौल रहेगा। खुद के लिए भी समय निकालें। खर्चों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।

कन्या
 आज मौज-मस्ती में समय बीतेगा। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने निवेश से आज लाभ हो सकताहै।

तुला 
: आज आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न होगा। आपके व्यापार से जीवनसाथी खुश रहेगा। शॉपिंग पर जाने का मौका मिल सकता है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखनाहोगा।

वृश्चिक
 आज सेहत में सुधार होगा लेकिन लापरवाही ना बरतें। परिवार वालों के साथ बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु 
आज के दिन अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। प्रेमी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मकर
 माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी जिसके चलते धन खर्च भी बढ़ सकता है। अपने प्रेमी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी।

कुंभ
 अपने गुस्से पर काबू रखें वरना परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात का बुरा लग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मीन
 आज के दिन आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। बीते समय में की गई फिजूलखर्ची का खामियाजा आज भुगतना पड़ सकता है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live