अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 5 सितम्बर 2022(सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

05/09/2022,सोमवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम सन्वत्त् 2079,
शक सन्वत्त् 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू,उत्तरे काल:,

दशमी तिथि रा 03 :00तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरम्भ।
मूल नक्षत्र सं 06: 22 तक,
उपरांत पूर्वाषाढ नक्षत्र आरम्भ।
योग प्रीति द 12 प 27,
करण तैतिल द 23 प 53,
चन्द्र्मा राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 05:45,सूर्यास्त 06:15,
दिन का राहू काल - दि 07:19 से 08:53 तक,इसके बाद दि 03:09 से 04:43 तक।

आज - अमृत योग।,उत्तर यात्रा पूर्वाषाढ।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्म कुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
 मेष
आज मेष राशि के व्यवसायियों को लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है।

वृष
अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज जरूरी योजनाओं पर ध्यान दें जो आगे के लिए लाभदायक होंगी।

मिथुन
अपने भाई बंधुओं के साथ प्रेम बनाए रखें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

कर्क
आपके भीतर की रचनात्मकता और उत्साह से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। शांति और धैर्य से कार्य निपटाने की कोशिश करें।

सिंह
मन में किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों द्वारा आपके कार्य की सराहना की जाएगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

कन्या
आज उम्मीद के अनुसार धन प्राप्त नहीं होगा। जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। अपने मन की सुनकर फैसला लें क्योंकि दूसरों के चक्कर में पड़ने से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

तुला
परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों की शादी के योग बन रहे हैं। घर से अनावश्यक चीजों को बाहर करने की सलाह दी जाती है। व्यवसाय में लाभ होगा।

वृश्चिक
परिवार से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें

धनु
आज नया वाहन खरीद सकते हैं। खुद को सेहतमंद और ऊर्जायुक्त महसूस करेंगे। शिक्षा-साहित्य क्षेत्र में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर
आज बहुत से कार्य को अंजाम देंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आलस्य महसूस होगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ
 कुंभ राशि के लोगों को अपने दोस्तों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। खान-पान का ख्याल रखें।

मीन
आज का दिन नई जमीन से जुड़े निवेश करने के लिए अनुकूल है। मन अशांत रहेगा। दूसरों के सामने अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से रखेंगे तो बेहतर होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

उपरोक्त कोई जरुरी नही कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live