अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 सितम्बर 2022(बुधवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

07/09/2022,बुधवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,,
दक्षिणायण,उत्तर गोल :,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

द्वादशी तिथि रा 10:08 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरम्भ।
उत्तराषाढ नक्षत्र दि 03: 03 तक।
योग शोभन द 49 प 28,
करण भव द 14 प 22,
चन्द्र्मा मकर राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 05:47,सूर्यास्त 06:13 तक।
दिन का राहुकाल - दि 08:55 से 10 :28 तक,इसके बाद दि 12 01 से 01:34 तक।

आज - श्री वामन द्वादशी,इंद्र पुज्नोत्सव् आरम्भ:,प्रदोष त्रयोदशी व्रत,सिद्धि योग रा 10:08 यावत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज राशियों का संभावित बोल चाल क्या कहताहै
 मेष
आज के दिन मेष राशि वालों की किसी से भी कर्ज ना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा।

वृष
रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। आज आपकी निर्णय क्षमता का लाभ मिल सकता है।

मिथुन
फिजूलखर्ची से बचें। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक कोई आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। संतान के प्रति विश्वास मजबूत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए धन खर्च करेंगे।

सिंह
मानसिक अशांति के कारण आज काम में मन नहीं लगेगा। माता-पिता के सहयोग से राहत मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नेत्रों से जुड़ी किसी परेशानी में आराम मिल सकता है।

कन्या
आज मन में किसी बात का भय नहीं रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। बेकार के खर्चों में भी वृद्धिहो सकती है।

तुला
संपत्ति लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपने गुरु के प्रति संपूर्ण श्रद्धा भाव रखें। नए कार्यों में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।

वृश्चिक
आज मन किसी बात से परेशान रह सकता है। लंबे समय से किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आज राहत मिलने की पूर्ण संभावना है। व्यापार वृद्धि के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

धनु
आज धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खान-पान के प्रति सावधान रहें।

मकर
व्यवसाय से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आज किसी नए काम में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। ऐसे खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

कुंभ
आज कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्चा करें। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन
 संतान से जुड़ी समस्या का हल मिल जाएगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। रात्रि में परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका खुशमिजाज बर्ताव संबंधों में मधुरता ला सकता है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live