अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 सितम्बर 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन


08/09/2022,गुरूवार।
भाद्रपद मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम सन्वत्त् 2079,
शक सन्वत्त् 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

त्रयोदशी तिथि रा 07:51 तक,
उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ।
नक्षत्र श्रवण दि 01:29 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरम्भ।
योग अतिगण्ड द 42 प 07,
करण कौलव द 08 प 00,
चन्द्र्मा मकर राशि मे रा 12 :47 तक,उपरांत कुम्भ राशि मे।
सूर्योदय 05:48,सूर्यास्त 06:12,
दिन का राहू काल - दि 03:06 से 06:12 तक।

आज -  प्रदोष त्रयोदशी -चतुर्दशी व्रत,पंचका आरम्भ(भदवा) दि 01:29 उपरि। अमृत योग रा 07:51 यावत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु ,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह ,पूजा पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।
🌹🙏🌹
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।
 मेष
अपनी भावनाओं को काबू में रखें। खर्चे बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

वृष
आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें शामिल होकर आपका मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके अपनी शिकायतों को भुला दें।

मिथुन
 मन शांत रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा तभी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के मामले में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कर्क 
 आज के दिन कर्क राशि वालों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी।

सिंह
 आज सिंह राशि के लोगों को अपनी बुद्धिमता का परिचय देना होगा। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहें। किसी भी चीज का लालच ना करें। जीवन में अनुशासन बनाए रखें।

कन्या
 व्यापारिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। मन अशांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है।

तुला
आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। संतान के करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ेगी। घरवालों की बातों को सुनने के साथ समझना भी होगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। रोजगार की तलाश में हैं तो कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

धनु
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। सांसारिक सुखों में वृद्धि संभव है। उच्च अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकते है।

मकर 
मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कपड़ों के व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। ग्राहकों से मेलजोल बनाए रखें।

कुंभ 
धैर्य बनाए रखें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अनियोजित खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन
आज अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। काम में प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। खर्चों पर काबू रखना होगा।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुण्डल का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live